गरियाबंद

भाजपा का होली मिलन समारोह, गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
22-Mar-2025 1:56 PM
भाजपा का होली मिलन समारोह, गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 22 मार्च।  बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंडल मैनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. सभी ने एक दूसरे को तिलक लगाया और गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान आपसी सौहार्द और एकता का संदेश भी दिया। होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं को भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव ने शुभकामनाएं दी और  कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा -सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता में पहुंचना हम सभी की जिम्मेदारी है।

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं हल्दी भाटा के उपसरपंच महेश कश्यप ने कहा- होली रंगों का त्यौहार है यह आपसी एकता और प्रेम का संदेश देता है यह त्यौहार हिंदू संस्कृति की  पौराणिक परंपराओं को दर्शाता है, साथ ही कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर उनके बीच आपसी मेल जोड़ को बढ़ावा देना और उन्हें अपनी संस्कृति व परंपराओं से जुड़े रखना है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा  भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता मोहन सिंह कुशवाह ,   प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदिनी नेताम युवा मोर्चा जिला मंत्री घनश्याम मरकाम आरटीआई जिला संयोजक रूपेश साहू भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप  भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता मोहन सिंह कशवाह  किशोर यदु तीजू राम सिन्हा ,कोमल सोनवानी   बॉबी सचदेव  मनोज निर्मलकर   हेमंत साहू  डागेशवर नेगी  निमेश सिन्हा  मैनपुर कला उपसरपंच सुधीर राजपूत  , लखन गिरी गोस्वामी  शक्ति सिंह कुशवाह सहित अन्य  कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट