गरियाबंद

नेहरू घाट पर स्वच्छता अभियान
24-Feb-2025 7:20 PM
नेहरू घाट पर स्वच्छता अभियान

नवापारा राजिम, 24 फरवरी। शहर के नेहरू घाट किनारे रविवार सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में निरंकारी ब्रांच गोबरा नवापारा के समस्त सेवादल भाई-बहनों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर घाट किनारे फैले कूड़े-कचरा व नदी में अंदर तक फैली सीमेंट की बोरियां व प्लास्टिक को बाहर निकालकर घाट को स्वच्छ बनाया। सीएमओ, नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी संजय साहू एवं वार्ड पार्षदों ने मिलकर इस स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

निरंकारी मिशन ब्रांच गोबरा नवापारा के प्रमुख गांधी सचदेव ने बताया कि निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सानिध्य में प्रोजेक्ट अमृत के अन्तर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ की परियोजना की शुरूआत की गई।

निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आर्शीवाद से इस वर्ष भी 23 फरवरी को परियोजना अन्तर्गत सम्पूर्ण भारत वर्ष में जल के लगभग 400 से अधिक स्थानों के विभिन्न जल स्रोतों (तालाब, नदियां, झरने, झीलें, समुद्र) का प्रोजेक्ट अमृत के तहत सफाई की गई।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके। अनेक वर्षों से सन्त निरंकारी मिशन द्वारा समाज कल्याण के लिए वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान इत्यादि जैसे जनकल्याण कार्य सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की रहनुमाई में आयोजित किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर गोबरा नवापारा राजिम ब्रांच के प्रमुख गांधी सचदेव ने सेवादारों, नगर पलिका अध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मचारियों के उत्साह एवं सेवा की भावना की प्रशंसा की एवं आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट