गरियाबंद

प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजिम पहुंचे
19-Feb-2025 3:06 PM
प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजिम पहुंचे

त्रिलोकनाथ साहू के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 19 फरवरी। मंगलवार शाम प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू,न्याय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सी बी साहू, प्रदेश साहू संघ (आईटी प्रकोष्ठ) के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लीलाराम साहू ने राजिम पहुंचकर साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के महासचिव त्रिलोकनाथ साहू से मुलाकात कर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

 ज्ञात हो कि त्रिलोकनाथ साहू का पिछले दिनों एक सडक़ दुर्घटना में पैर फैक्चर हो गया था,तब से श्री साहू घर पर आराम कर रहे थे।

 


अन्य पोस्ट