गरियाबंद

राजिम भक्तिन माता जयंती की तैयारी जोरो पर
05-Jan-2025 3:00 PM
राजिम भक्तिन माता जयंती की तैयारी जोरो पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम,  5 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं राजिम भक्तिन माता समिति के संयुक्त तत्वावधान में 7 जनवरी को प्रदेश स्तरीय भक्त माता राजिम जयंती कार्यक्रम का आयोजन राजिम में महोत्सव स्थल के पास आयोजित किया जा रहा है।

समारोह की तैयारी का जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनंदन साहू, किसान नेता वेगेंद्र साहू, समिति के महामंत्री रामकुमार साहू कार्यक्रम स्थल में पैदल चलकर निरीक्षण किए। सामाजिक जनों ने बताया कि जयंती की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। कार्यक्रम स्थल में बेरी कटिंग के लिए गड्ढा खुदाई एवं बैठने के लिए नदी किनारे को समतल किया जा रहा है। इसके अलावा भोजन शाला के लिए की जा रही व्यवस्था को भी देखा।

 भोजन प्रसादी की व्यवस्था प्रभारी तोरण साहू गुरुर द्वारा किया जा रहा है। तोरण साहू ने बताया कि समारोह में पहुंचने वाले लोगों के लिए भोजन व्यवस्था रखी गई है। जहां विशाल पंडाल लगाया गया है। सभी लोगों को कुर्सी टेबल में बैठाकर खाना खिलाया जाएगा। समारोह की तैयारी में प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी, राजिम भक्तिन माता समिति के पदाधिकारी एवं जिला साहू संघ के पदाधिकारीगण जुटे हुए हैं।


अन्य पोस्ट