गरियाबंद

आज से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
02-Jan-2025 8:12 PM
आज से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 2 जनवरी। शुक्रवार 3 जनवरी को जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हो रहा है। हवन कुंड से सजे गांधी मैदान की भव्यता आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयोजकों से मिली जानकारी अनुसार लगभग 20 से 30 हजार गायत्री परिवार व अन्य श्रद्धालुओं की प्रतिदिन होने का अनुमान बताया जा रहा है।

 जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में 3 जनवरी से 6 जनवरी तक राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शांति कुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन में डॉ चिन्मय पांड्या,उप कुलाधिपति,देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार की उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

आयोजकों नेअपील की कि गुरुसत्ता परमपूज्य गुरूदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी व परम वन्दनीय भगवती देवी शर्मा जी एवं माँ गायत्री की कृपा तथा उनके सूक्ष्म संरक्षण में व्यक्ति निर्माण चार निर्माण, समाज निर्माण एवं राष्ट्र के नव निर्माण के उद्देश्य से हमारे नगर गरियाबंद में राष्ट्र जागरण 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुक्रवार 3 जनवरी से आरंभ हो रहा है, जिसमें आप सभी धर्म प्रेमी भाईयों बहनों एवं माताओं से अनुरोध है कि इसमें सहपरिवार पधारकर अपने परिवार में सुख-शाँति समृद्धि व पुण्य लाभ अर्जित करें।


अन्य पोस्ट