गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 31 दिसंबर। भेण्डरी धान खरीदी केंद्र में अब तक 39908.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई है जिसमें समिति के लिमिट से ज्यादा 21254.60 क्विंटल अभी भी शेष है जिससे खरीदी केंद्र में धान संग्रहण करने के लिए मुश्किल हो रही है। परिवहन नहीं होने कारण से धान पूरे परिसर पर स्टेक करके रखा गया है और जो धान का आवक हो रहा है वह मैदान में कांटा करके तिरपाल ढंक कर रखा जा रहा है। साथ ही अब तक 2 करोड़ 27 लाख 52 हजार की कर्ज वसूली हुई है।
अब तक 977 किसानों ने धान बेचा है। अभी भी 40 प्रतिशत किसानों अपना धान नहीं बेचा है। अगर परिवाहन अतिशीघ्र नहीं किया गया तो धान खरीदी प्रभावित होने की आशंका है। धान खरीदी अब तक 42 दिनों हुई है। लगातार मौसम खराब होने से समिति को धान रख रखाव करने अधिक व्यय करना पड़ रहा है। समिति प्रबंधक कार्तिक राम साहू ने प्रशासन से अतिशीघ्र धान परिवहन करने का मांग किया गया है।