गरियाबंद

अभियंता संघ के जिला अध्यक्ष बने संजीव
23-Dec-2024 4:21 PM
अभियंता संघ के जिला अध्यक्ष बने संजीव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 23 दिसंबर।
सत्र 2024 से 2026 हेतु अभियंता संघ के विभिन्न पदों का निर्वाचन किया गया, जिसमें सर्व सम्मति से जिला अध्यक्ष के रूप में संजीव कुमार गुप्ता को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्राकर कोषाध्यक्ष सुशांत त्रिपाठी जिला संरक्षक संतोष कुमार साहू चयन किया गया।

रविवार को विश्राम गृह में राज्य अभियंता संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियों का सर्व सम्मति व मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से संजीव कुमार गुप्ता को चुना गया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्राकर कोषाध्यक्ष सुशांत त्रिपाठी जिला संरक्षक संतोष कुमार साहू उप संरक्षक डी.एस. सोम जिला सचिव भगवान चंद्राकर उपसचिव सुमित कुमार गोस्वामी निर्वाचित हुए निर्वाचन की प्रक्रिया में लिमेष कुमार साहू, नीलम साहू, अशोक साहू, टीआर दीवान सर, आशीष प्रधान सर, कमलेश कुमार चंद्राकर, रवि शंकर देवांगन, गोपाल ध्रुव, राहुल साहू, आरके शर्मा, गुप्तेश्वर साहू, दीपक चंद्राकर और भी समस्त इंजीनियर उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट