गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 15 दिसंबर। ग्राम पंचायत जौन्दा में विभिन्न मदो से निर्मित निर्माण कार्यो का लोकार्पण पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
गांव में आगमन होने पर ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवं ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात धनेन्द्र साहू ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामवासियों की आवश्यकता को देखते हुए सरपंच की मांग के अनुरूप विभिन्न निर्माण कार्य को स्वीकृत कराया था, जो आज लोकार्पित होकर आपके सुपुर्द हो रहे हैं।
सभी निर्माण कार्यो को आपसी सामंजस्य बनाकर पूर्ण कराया है वे एकता का परिचायक है। आज प्रदेश के भाजपा शासन अपने कार्यकाल का सुशासन दिवस मना रहा है, लेकिन वास्तविक धरातल में देखने को नहीं मिल रही है। प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार जैसी अराजकता फैली हुई है। जिससे प्रदेश आम जंनता मे भय बनी हुई है।
आम जनता को अनेक प्रकार के लोभ लुभावनी का सब्जबाज दिखा कर चुनाव जितने में सफल हो गए, लेकिन प्रदेश के भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल ने लोगों को निराश किया है, जिससे आम जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में गरीब मजदूर किसानों के लिए अनेक योजना लागू की गयी थी, उसे राजनीति द्वेष वश बंद करने काम कर रही है। प्रदेश के किसान अपने उपज को लेकर चिंतित है। धान खरीदी केंद्रों में उठाव नहीं होने के कारण धान को बेचने में अनेक परेशानी हो रही है।
कार्यक्रम में देवनंदनी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, गोपेश ध्रुव पूर्व अध्यक्ष कृषि उपज मंडी नवापारा, चंद्रहास साहू पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, डामन साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर, गिरधारी साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण, निमा निम्बेकर सभापति जनपद पंचायत अभनपुर, दुर्गा सिन्हा,सभापति नेहा कुर्रे, ओम प्रकाश वर्मा पूर्व जनपद सदस्य,कृष्णा चक्रधारी पूर्व सदस्य माटी कला बोर्ड, संतोषी यादव सरपंच,चंदहास् साहू पूर्व सोसायटी अध्यक्ष,विजय यदु उपसरपंच प्रतिनिधि,मोहन देवांगन सचिव ब्लॉक कमेटी,नंदकुमार साहू प्रतिनिधि जनपद अध्यक्ष, ज्ञानचंद यादव सरपंच प्रतिनिधि, जानी राम तारक उपसरपंच, कुंती गजेंद्र ममता नारंग, हीरा लाल ध्रुव, मनोहर यादव, शत्रुहन ध्रुव,बिष्णु राम तारक, धनीराम यादव,उमेश यादव,चंद्रहास विश्वकर्मा, आशा लहरे, योगेंद्र साहू, सालिक साहू, उदेराम भारती, मंगतीन साहू, मनटोरा साहू, सावित्री साहू, जानकी साहू आदि उपस्थित थे।