गरियाबंद

किसानों को तौल को लेकर हो रही परेशानी
07-Dec-2024 2:22 PM
किसानों को तौल को लेकर हो रही परेशानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 7 दिसंबर। इन दिनों अंचल के समर्थन मूल्य धान खरीदी केद्रों में धान बेचने आएं किसानों को धान खरीदी केंद्र के हमाल एवं अन्य मजदूर के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। राजिम के धान खरीदी केंद्र क्रमांक 1190 में किसान उमा साहू पति शिव कुमार साहू ने अपने फसल के धान को बिक्री करने गया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां मौजूद कुछ हमलों ने उनके धान की तौल करने के एवज में पैसों की मांग कर रहे थे। पैसा नहीं देने पर उनका और अन्य किसानों की धान को समय पर तौल नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि हमालों द्वारा पैसा देने के बाद ही किसानों के धान को तौल करने की बात कहते हुए हमाल अपने घर चले गए।

 इस प्रकार किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कलेक्टर से मांग किया है कि धान खरीदी केद्रो में व्याप्त अव्यवस्थाओं को देखते हुए तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दे, जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी ना हो।


अन्य पोस्ट