गरियाबंद

नवापारा-राजिम, 4 दिसंबर। शास.नवीन कन्या विद्यालय में विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर एड्स बीमारी एवं इससे बचने की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य सेवा पर चर्चा करते हुए नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजेंद्र साहू, डॉ. अभिषेक गुजराती, डॉ प्रज्ञा बिलोने, नितेश कुंभकार ने क्रमवार जानकारी देते हुए बताया कि सभी महिला-पुरुष को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी है तभी हम बीमारी से बच सकते हैं। चआईवी एवं एड्स में अंतर क्या होता है। इस साल जो विश्व एड्स दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है। सही रास्ता अपनाने और स्वास्थ्य अपना अधिकार के बारे में जानकारी दी। एचआईवी के चार कारण फैलने के बचाव पर जानकारी दी। डॉक्टरों ने सीएचसी, पीएचसी में जांच करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीण स्तर पर महिला-पुरुष को ये रोग से बचने के लिए जागरूक किया गया।