गरियाबंद

सोशल मीडिया व साइबर अपराध पर व्याख्यान
04-Dec-2024 1:45 PM
सोशल मीडिया व साइबर अपराध पर व्याख्यान

नवापारा-राजिम, 4 दिसंबर। श्री कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय गोबरा नवापारा में महिला प्रकोष्ठ के तहत साइबर अपराध के बढ़ते खतरे और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों से अवगत करना और उसके बचाव के उपाय बताना था। व्याख्याता सीमा साहू भारत स्काउट्स एवं गाइड की जिला संगठन आयुक्त (गाइड) ,जिला गरियाबंद ने व्याख्यान में बताया कि कैसे सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी तेजी से बढ़ रहे है। उन्होंने बताया कि फिशिंग, हैकिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे अपराधों से कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा की मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना सोशल मीडिया पर अपने व्यक्तिगत विडियो, फोटो को अपलोड करने से बचना, कही भी कोई ओ.टी.पी. शेयर न करना, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना बहुत जरूरी है। 

कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ के प्रभारी मोनिका साहू, सहा.प्रा. गृह विज्ञान ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.एल. देवांगन क्षेत्रीय अपर संचालक रायपुर, महिला प्रकोष्ठ समिति के समस्त सदस्य डॉ. सरस्वती देवी बेरवंशी, डॉ. रजिया सुल्ताना, नंदनी साहू, सुश्री साक्षी मेश्राम, सुश्री पुष्पलता कंवर, मंजू शर्मा एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक एस.आर. वड्डे, डॉ. मधुरानी शुक्ला, टिकेश्वर सिंह मरकाम, जितेन्द्र सिन्हा, डॉ. प्रेमेन्द्र कुमार उपाध्याय, प्रकाश चंद जांगड़े, रमेश कुमार लहरे, पुरषोत्तम कुमार काबरा, पीयूष कांत भारद्वाज, अतिथि व्याख्याता एवं महाविद्यालय के कर्मचारी सुश्री ममता साहू, नारायण प्रसाद सोनी, अशोक कुमार ध्रुव, संजू वर्मा, खुलेश्वर प्रसाद मिश्रा, विनय मारकण्डे, लक्ष्मीन नेताम के साथ-साथ 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। 
 


अन्य पोस्ट