गरियाबंद

चार्तुमास लाभ देकर साध्वियों का विहार
18-Nov-2024 2:55 PM
चार्तुमास लाभ देकर साध्वियों का विहार

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 18 नवंबर। स्थानीय श्वेताम्बर जैन मंदिर प्रांगण में सतत चार महिने सकल श्री संघ को प्रवचन, स्वाध्याय एवं विविध आयोजनों के माध्यम से, जप तप, त्याग से चातुर्मासिक आराधना संपन्न कर महत्तरा पदविभूषिता श्रद्धेय मनोहर श्रीजी मसा की सुशिष्याएं पू. संघमित्रा श्रीजी, पू. अमीझरा श्रीजी, पू. मेरुशीला श्रीजी मसा.ने रविवार को रायपुर की ओर विहार किया। प्रथम पड़ाव के रूप में एटी फॉर्म हाउस एवं दोपहर विहार कर अभनपुर जैन उपाश्रय में स्थिरता रहेगी।

विहार प्रसंग पर संघ के वरिष्ठ सदस्य ऋषभचंद, प्रकाशचंद, संतोष बोथरा, संघ के ट्रस्टी शिखर बाफना, अजय कोचर, आशीष टाटिया, शांति झाबक, मनीष रायसोनी, संजय दुग्गड़, उगम कोठारी, विवेक झाबक, मुकेश रायसोनी, संजय बंगानी सहित काफी संख्या में संघ के श्रावक श्राविकाओं ने भाव विव्हल होकर साध्वीत्रय को अश्रुपूरित नेत्रों से विदाई दी। विहार सेवा गु्रप के सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का पालन करने में मुस्तैदी दिखाई और समर्पण भाव से सेवा का लाभ लिया। इसके पूर्व प्रात: 5 बजे साध्वीत्रय ने ऋषभदेव जिनालय में सकल श्रीसंघ के साथ भक्तामर पाठ एवं चौत्य वंदन किया तत्पश्चात दादाबाड़ी में गुरु इकतीसा पाठ एवं विधीवत गुरु वंदन किया। मंदिर प्रांगण में पू. संघमित्रा श्रीजी म.सा. ने सकल श्रीसंघ को आशीर्वाद स्वरुप मांगलिक दिया एवं सकल श्रीसंघ से सतत धर्म आराधना हेतु निवेदन के साथ जैनम जयति शासनम का नारा बुलंद किया।


अन्य पोस्ट