गरियाबंद

गोपाल व्यास के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री ने जताया शोक
09-Nov-2024 2:32 PM
गोपाल व्यास के निधन पर पूर्व कृषि मंत्री ने  जताया शोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 9 नवंबर। संघ परिवार के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास के निधन पर शोक जताते हुए पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि व्यासजी ने संघ कार्यकर्ता और राज्यसभा सांसद होने के अलावा एक जागरूक नागरिक के रूप में भी जीवन भर जन सेवा करते हुए समाज के निचले तबके के लोगों के लिए कार्य किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपना देह दान कर बताया कि व्यक्ति अगर चाहे तो अपनी मृत्यु के बाद भी वह समाज के लिए योगदान कर सकता है। श्री साहू ने आगे कहा कि व्यास जी का जीवन आज के राजनेताओं के लिए एक आदर्श है, जो सिखाता है कि जन सेवा करने के लिए किसी राजनीतिक पद या आर्थिक संपन्नता की आवश्यकता नहीं है। मनुष्य की प्रबल इच्छा शक्ति ही इस दैव प्रदत कार्य के लिए पर्याप्त है। व्यास जी का निधन भारतवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति है क्योंकि उनके जैसी पुण्य आत्मा बिरले ही जन्म लेती है। उनके निधन से उत्पन्न हुए शून्य को भरा नहीं जा सकता। इतना अवश्य है कि उनके चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके जैसे नि:स्वार्थ भाव से, जन सेवा करते हुए हम उन्हें अपनी सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।


अन्य पोस्ट