गरियाबंद
नपा अध्यक्ष ने सीएम व डिप्टी सीएम से मुलाकात कर दी शुभकामना
30-Oct-2024 2:31 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 30 अक्टूबर। नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से उनके रायपुर निवास में सौजन्य मुलाकात की। मेमन ने उन्हें गुलदस्ता और मिठाई भेंट कर दीपावली, भाईदूज और गोवर्धन पूजा की बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर नपा अध्यक्ष मेमन ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में खुशहाली की लहर हैं। सुशासन की सरकार आने के बाद आज गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा हर वर्ग का विकास हो रहा है। इस अवसर उनके पुत्र अमान मेमन भी उनके साथ मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे