गरियाबंद

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
गरियाबंद, 21 अक्टूबर। 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता कोरबा में आयोजित होना है, जिसमें रायपुर संभाग से गरियाबंद जिले के ग्राम सड़क परसूली शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से बालक बालिका 19 आई वर्ग से कमार जनजाति से दो खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय क्रिकेट मैच में रायपुर संभाग की ओर से चयन किया गया राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कोरबा के लिए रवाना हुए।
चयनित क्रिकेट खिलाड़ी हिरौदी कवंर एवं अर्जुन शोरी है। उक्त दोनो खिलाड़ी गरियाबंद जिले के आदिवासी ग्रामीण क्षेत्र से हैं। जहां पर क्रिकेट खेल के लिए समुचित सुविधाओं का अभाव है। किन्तु यह दोनों वर्षों से नियमित रूप से क्रिकेट का अभ्यास किए। जिसके लगन व कड़ी मेहनत स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान बनाने में सफल रहे इनके सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य एफ. लकड़ा, वरिष्ठ व्याख्याता, रामकुमार ध्रुव, एवं निशा पचभिये को जाता है। प्रदीप यादव सर, शरद प्रधान सर, एम. नाग सर एवं संस्था के व्यायाम शिक्षक देवेन्द्र वंजारी सर ने खिलाडिय़ों के खेल कौशल सुधार एवं मार्गदर्शन में विशेष योगदान दिया।
इस सफलता के लिये एवं आगामी प्रतियोगिता के लिये संस्था के सभी शिक्षकों ने खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कमार जनजाति वर्ग से खिलाड़ी है जो विकासखण्ड, जिला व संभाग स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत राज्य स्तरीय क्रिकेट मैच का अपना जौहर दिखाएंगे।