गरियाबंद

श्री संगम राजिम धाम में पारंपरिक दशहरा उत्सव भव्य रूप से मनेगा
07-Oct-2024 2:27 PM
श्री संगम राजिम धाम में पारंपरिक दशहरा उत्सव भव्य रूप से मनेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 7 अक्टूबर।
श्री संगम राजिम धाम में सैकड़ों वर्षों से पारंपरिक दशहरा उत्सव का आयोजन श्री राजीव लोचन ट्रस्ट कमेटी द्वारा आयोजित किया जाता है। यहां की दशहरा उत्सव में खास बात यह है कि यहां रावण का दहन नहीं अपितु वध किया जाता है। यहां का दशहरा मैदान दक्षिण दिशा में स्थित है और भगवान श्रीराजीवलोचन जी की श्री राम स्वरूप डोला दशहरा मैदान में पहुंचता है। श्री राजीव लोचन ट्रस्ट कमेटी के प्रमुख सदस्य एवं पुजारी समिति के सभी सदस्य एवं राजपूत परिवार के सभी सदस्य सज धज कर डोला के पीछे-पीछे चलते हैं। दशहरा मैदान में डोला पहुंचने के उपरांत वहां पारंपरिक रूप से रोचक एवं भावपूर्ण अंगद रावण संवाद होता है संवाद समाप्ति के पश्चात भगवान श्री राम जी के प्रतिनिधि के रूप में ट्रस्ट के सर्वराकार के द्वारा विशालकाय रावण के नाभि में तीर मार कर वध करता है।

12 अक्टूबर दिन शनिवार दशहरा के दिन दशहरा मैदान में रामलीला का भी आयोजन होगा एवं भव्य आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया है। दशहरा मैदान का जायजा लेने के लिए श्री राजीवलोचन ट्रस्ट कमेटी के  सर्वराकर राजू ठाकुर ट्रस्ट सदस्य राघोबा महाडिक ट्रस्ट कमेटी के प्रबंधक पुरुषोत्तम मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष राजिम के प्रतिनिधि भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर, सामाजिक नेता लाला साहू, पुजारी समिति के प्रमुख सदस्य शिवकुमार सिंह ठाकुर बल्लू सिंह ठाकुर, आचार्य विजय कुमार शर्मा, किसान सेवा समिति के उपाध्यक्ष विकास तिवारी, गणमान्य नागरिक अशोक श्रीवास्तव, सुनील देवांगन, घनश्याम साहू, सनत ठाकुर, फागुराम निषाद, नंदन पटेल एवं पार्षद अरविंद यदु दशहरा मैदान में पहुंचे थे। 
 


अन्य पोस्ट