गरियाबंद

महानदी के तटवर्ती क्षेत्र जलमग्न
11-Sep-2024 3:16 PM
महानदी के तटवर्ती क्षेत्र जलमग्न

 घरों में घुसा बाढ़ का पानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 11 सितंबर।
अंचल सहित ऊपरी क्षेत्र में पिछले दिनों से भारी बारिश होने के चलते महानदी के तटवर्ती क्षेत्र जलमग्न हो गया है। एक और जहां खेत खलिहान,नदी-नाले उफान पर है,वहीं नवापारा शहर के तटवर्ती इलाके के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है,तथा कई स्थानों का संपर्क रास्ता भी अवरुद्ध होने की जानकारी मिल रही है।

मंगलवार दोपहर से पैरी सोढुर एवं महानदी त्रिवेणी संगम का जलस्तर धीरे-धीरे बढऩे लगा जो कि बुधवार पहट को रौद्र रुप ले लिया। शहर के महानदी तटवर्ती क्षेत्र बंगानी निवास के पीछे,देवार पारा क्रमांक 15,सोमवारी बाजार वार्ड, श्री राम जानकी वार्ड, मंडी के पीछे सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया। प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने अपने परिवार सहित घरेलू सामानों के साथ सुरक्षित स्थान में शरण लिए हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बाढ़ का जलस्तर स्थिर बना हुआ है, और किसी प्रकार का जनहानि की सूचना नहीं है।

डीएसपी प्रांशु तिवारी, तहसीलदार सृजन सोनकर, नायब तहसीलदार अशोक जंघेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा, आरआई मयाराम साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा, पटवारी नरेंद्र साहू सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी सतत निगरानी में लगे हुए हैं।


अन्य पोस्ट