गरियाबंद

भाजपा सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही, प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित- जनक ध्रुव
03-Sep-2024 3:48 PM
भाजपा सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही, प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित- जनक ध्रुव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 3 सितंबर।
छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार से प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है, लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त बातें बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

विधायक जनक ध्रुव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है, 9 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलाएं असुरक्षित हो गई है। रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ गैंगरेप होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी गैंगरेप को नकार दिया गया। रेप का रिपोर्ट लिखा गया, यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है। महिलाएं खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। बस्तर, जशपुर बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। 

विधायक ध्रुव ने कहा, बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करवाना चाहिये, वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।
सरकार महिलाओं की सुरक्षा के उदासीन है और अपराधियों को बचाने का कार्य कर रही है। श्री ध्रुव ने कहा इन मामले को लेकर जल्द ही कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। 

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गैदु यादव, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदु नेगी, रामसिंह नागेश, नाथुराम ध्रुर्वा, हुमेन्द्र नाग, केशव, जग्गु नाग, निर्भय कश्यप, महेश सोरी व बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट