गरियाबंद

भाजपा का महासदस्यता अभियान 1 सितंबर से
26-Aug-2024 3:04 PM
भाजपा का महासदस्यता अभियान 1 सितंबर से

नवापारा-राजिम, 26 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल की आवश्यक बैठक व महा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन 28 अगस्त दोपहर 3 बजे सामुदायिक भवन नेहरू गार्डन में आयोजित किया गया है। उक्ताशाय की जानकारी देते हुए नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, मंडल प्रभारी त्रयंबकम सोनतेके, विधायक इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे। बैठक में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी, संख्योजक, सहसंख्योजक व बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। साथ ही सभी मोर्चा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के लिए मंडल अध्यक्ष यादव ने अपील की है।


अन्य पोस्ट