गरियाबंद

सडक़ हादसे में 3 घायल
16-Aug-2024 3:25 PM
सडक़ हादसे में 3 घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 16 अगस्त।
जतमई घटारानी से दर्शन कर वापसी दौरान सामने से आ रही बाईक सवार को बचाते स्कार्पियो वाहन पलट गई, जिसमें सवार तीन लोग को गंभीर चोटें आई जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया।

मिली जानकारी अनुसार घटना पाण्डुका थाना क्षेत्र का है। जहाँ 15 अगस्त को अवकाश होने के कारण जमतई घटरानी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए हैं। वहीं बिलासपुर क्षेत्र से स्कॉर्पियो वाहन में करीब 8 से 10 लोग पर्यटक जतमई पहुंचे थे। दर्शन पश्चात ये वापस लौट रहे थे। तभी ग्राम तौरेंगा के आगे बाइक सवार स्कार्पिया के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सडक़ किनारे पलट गई।

घटना के बाद लोगों की मदद से वाहन में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 लोगों को गंभीर चोट लगी है। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में संतोष कुमार यादव के सीने में चोंट, राजू वर्मा के हाथ फैक्चर हुआ है और विनोद बंजारे को अंदरूनी चोट आई हे। वाहन चालक चित्रकांत ने बताया कि सामने स्पीड में बाइक आ रहा था, जिसे बचाने के चक्कर स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गया और सीधे गड्ढे में जा गिरा। 


अन्य पोस्ट