गरियाबंद

बाबा गरीबनाथ का सहस्र जलधारा जलाभिषेक
13-Aug-2024 6:50 PM
बाबा गरीबनाथ का सहस्र जलधारा जलाभिषेक

  राजिम विधायक समेत हजारों हुए शामिल  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 13 अगस्त। सवार के चौथे सोमवार को राजिम में बाबा गरीब नाथ का सहस्र जलधारा जलाभिषेक किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू पूजा अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। राजिम विधायक रोहित साहू - पत्नी भुनेश्वरी साहू, स्वतंत्र कुमार दुबे, प्रवीण सोनकर एवं बांके बिहारी साहू सपत्नीक पूजा पाठ में शामिल हुए।

लगभग आधा किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर महानदी से बाबा गरीब नाथ का जलाभिषेक के लिए महानदी से जल लाया गया। पं. देवेंद्र प्रसाद के मंत्रोच्चारण से पूर्ण विधि विधान से सर्वप्रथम भैरव पूजा के पश्चात गंगा घाट का पूजन यजमानों के द्वारा किया गया। इसके बाद हजारों भक्तों ने बाबा गरीब नाथ के जलाभिषेक कार्यक्रम में एक बाल्टी जल अर्पित किए।

जलधारा अभिषेक कार्यक्रम में राजिम नगर सहित आसपास क्षेत्र के लगभग 10 हजार भक्तों ने जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। सहस्त्र जलधारा अभिषेक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार दीपक हरमुख द्वारा संचालित रंग झाझर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। वहीं मंच पर विधायक रोहित साहू, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, पूर्व जनपद राघोबा महाडिक़, भाजपा नेता जितेन्द्र राजू सोनकर, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू का सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि धर्म नगरी राजिम के विकास एवं उत्थान के लिए कोई कमी नहीं होगी और विष्णु देव सरकार के आशीर्वाद से धर्म नगरी राजिम का विकास एवं उत्थान सांय सांय किया जाएगा। विधायक ने समिति के मांग पर 25 लख रुपए का घोषणा किया। कार्यक्रम स्थल के पास भक्त निवास हेतु 10 लाख रुपए एवं टीन शेड निर्माण के लिए 15 लख रुपए का घोषणा किया। जलाभिषेक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समिति के अमर ठाकुर, राजेश सोनकर, समिति के अध्यक्ष सागर निषाद, सचिव लाला साहू, कोषाध्यक्ष सुनील देवांगन, बंटी सहित श्याम अग्रवाल, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष शासकीय कन्या शाला राजिम देवकी साहू, घनश्याम साहू, संजीव चंद्राकर, राहुल सेन, राजा पारख, आदर्श राव शिंदे, लेखा महोबिया, भूखन पटेल, प्रीति पांडे, प्रज्ञा देवांगन, रवि निर्मलकर, इंद्रजीत महाडिक, रामकुमार साहू, बलराम साहू, सौरभ गुप्ता, करण पटेल, राजेश पटेल, राजेश देवांगन, धीरेंद्र शर्मा, साधु निषाद, प्रदीप जैन, बलराम यादव, सागर राजपूत, यांशु साहू सहित समिति के हजारों भक्ति शामिल हुए। मंच संचालन सामाजिक नेता एवं समिति के सचिव लाला साहू ने किया।


अन्य पोस्ट