गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 13 अगस्त। वार्ड क्रं 17 में स्थित सोमेश्वर नाथ महादेव मंदिर में वार्डवासियों द्वारा सावन माह के पावन अवसर पर चौथे सोमवार को जलाभिषेक का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में वार्ड के पुरुषों के साथ महिलाओं तथा बच्चों ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया।
पंडित जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक कार्यक्रम प्रारंभ किया। इस दौरान मंत्रोचार करते रहे तथा विधि विधान से मानव श्रृंखला द्वारा जलाभिषेक किया गया। तत्पश्चात वार्ड वासियों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
भगवान सोमश्वर नाथ महादेव से सभी वार्ड वासी स्वस्थ एवं खुशहाल रहे इसकी कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद धनराज मध्यानी, मंदिर समिति के गुणिक राम साहू, बीआर कुर्रे गुरुजी, भोलाराम साहू, चरण साहू, सूरज यादव, सोम प्रकाश साहू, सुनील नायक, महादेव नायक, सेवाराम साहू,निर्मल साहू, रोशन साहू, छन्नू निर्मलकर, राजू सिन्हा, खुशबू सिन्हा,हेमलता साहू, सरस्वती निषाद, कुंती देवांगन, कुमारी साहू, सविता साहू, गीता साहू उपस्थित थे।