गरियाबंद

महिला मोर्चा ने जवानों के लिए भेजी राखी
07-Aug-2024 3:17 PM
महिला मोर्चा ने जवानों के लिए भेजी राखी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 7 अगस्त।
हरेली उत्सव के तहत वीर जवानों के लिए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा रक्षाबंधन पर्व के लिए बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए राखी भेजी गई। 
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष सविता चंद्राकर,नवापारा मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन के नेतृत्व में ग्राम तर्री की स्कूल और नवापारा नगर से वीर सैनिकों के लिए राखी भेजी गई। महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन ने कहा कि सैनिक भाइयों ने अपने परिवार को छोडक़र हमारे परिवार की रक्षा कर रहे हैं,ऐसे वीर सैनिकों को बारंबार नमन् करती हूं। उन्होंने सभी बहनों से अपील की है वीर सैनिकों के लिए राखी जरूर भेजे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य तनु मिश्रा, सरोज साहू, शांति साहू, किरण सोनी, राज बाई साहू, मीना देवांगन, गणपति साहू, प्रभा बांसवार आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट