गरियाबंद

कलेक्टर ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण व प्रकृति की संरक्षण के लिए दिया जागरूकता संदेश
06-Jun-2024 3:56 PM
कलेक्टर ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण व प्रकृति की संरक्षण के लिए दिया जागरूकता संदेश

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 6 जून। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में आम का पौधा रोपा। साथ ही अधिकारी कर्मचारियों ने भी परिसर में अमरूद, जामुन और रुद्राक्ष का पौधा रोपण किया। कलेक्टर अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी से अपने घरों और आस-पास क्षेत्रों में वृक्षारोपण कर पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं।
 कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि वृक्षारोपण का उद्देश्य पर्यावरण और प्रकृति की संरक्षण करना है। प्रकृति के दोहन से वातावरण का तापमान बढ़ता है इससे लोगों को प्राकृतिक आपदा एवं जल संकट जैसी विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने हर साल बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका देख-भाल एवं संरक्षण के लिए संकल्प लेने कहा। वृक्षारोपण से जलवायु संतुलन बरकरार रहता है। साथ ही आसपास शुद्ध वातावरण और हरियाली भी बनी रहती है। वृक्षों से हमें सिर्फ छाया ही नहीं मिलता बल्कि शुद्ध वायु और फल-फूल आदि भी मिलते हैं।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर द्वय राकेश गोलछा, पंकज डाहिरे, डिप्टी कलेक्टर रामसिंग सोरी, सहायक संचालक उद्यानिकी मिथिलेश देवांगन सहित कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट