गरियाबंद
कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का रोड शो
05-May-2024 9:54 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 5 मई। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को लेकर रविवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार थमने के पूर्व रायपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय का भरी दोपहरी में नवापारा नगर में रोड शो किया।
इस दौरान श्री उपाध्याय ने सभी नगरवासियों से हाथ जोडक़र कांग्रेस को वोट देने की अपील किया। इस अवसर पर पूर्व पीसीसी अध्यक्ष धनेद्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, उपाध्यक्ष चतुर जगत, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, कांग्रेस नेता चंद्रहास साहू, राजा चावला, रामा यादव, सचिन बंनानी, पार्षद गण संध्या राव, अजय कोचर, अर्जुन साहू, अजय साहू, फागुराम देवांगन सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे