गरियाबंद

विप्रकुल की महिलाओं ने मनाया रंग पंचमी
01-Apr-2024 2:38 PM
विप्रकुल की महिलाओं ने मनाया रंग पंचमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 1 अप्रैल। विप्र कुल महिला मंडल नवापारा द्वारा 30 मार्च शनिवार को होली महोत्सव (रंग पंचमी) का उत्सव मनाया गया।

इस दौरान जमकर रंग गुलाल उड़े। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विप्र कुल की महिलाओं ने बहुत ही उत्साह के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया और एक दूसरे को मिठाइयां बांटी उत्सव के प्रतीक होली को अपने एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दी। जिस प्रकार होली में अनेक रंगों को मिलाकर एक रंग कर दिया जाता है। उसी प्रकार सभी महिलाएं अपने-अपने विचार व्यक्त किया और अनेक रंगों की होली में महिलाएं एक रंग होकर एकता का प्रतीक को आत्मसात किया।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष तनु मिश्रा, अध्यक्ष सुहासिनी शर्मा, रेखा तिवारी, रूचि, नीरजा, पूनम, रेणुका, पुष्पांजलि व समस्त विप्र महिला मंडल नवापारा के सदस्यों की उपस्थिति रही।


अन्य पोस्ट