गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 24 जनवरी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को महोत्सव के रूप में मनाया गया। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। मैनपुर में विशाल बाइक रैली निकाली गई।
राम भक्तों के विशाल कारवे के साथ जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए शोभायात्रा निकाली। राम दरबार के साथ-साथ पूरे मैनपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया। भव्य शोभायात्रा में भगवान श्री राम दरबार की कई झांकियां शामिल रहीं।
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मैनपुर के सभी मंदिरों में पूजा आरती के साथ ही रामायण पाठ किया गया।
वहीं ग्रामीण इलाकों में भी इसे लेकर भारी उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, वहीं सभी हनुमान मंदिरों में विशेष साज सज्जा की थी। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया। दीप जलाकर घरों को जगमग किये। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हमर मैनपुर चौक में 11000 दीप प्रज्वलित कर जमकर आतिशबाजी एवं भंडारा का आयोजन किया गया।
——--