गरियाबंद

खेत में जा घुसी बाइक, एक मौत, एक गंभीर
23-Jan-2024 3:36 PM
खेत में जा घुसी बाइक, एक मौत, एक गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 23 जनवरी।
राजिम क्षेत्र में सडक़ हादसे में बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। दरअसल तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी। 

जानकारी के अनुसार पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम कुरूद और पंडरीतराई के बीच बकरम पाठ मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसा। हादसे में बाइक में सवार एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि गरियाबंद झितरी डूमर गांव के रहने वाले गौतम यादव और मिथिलेश यादव बाइक से कहीं जा रहे थे। दोनों नशे में धुत्त थे। इसी कारण बाइक सडक़ हादसे का शिकार हो गई। 

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने संजीवनी 108 और पुलिस को दी। संजीवनी 108 की मदद से पाण्डुक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गौतम यादव को मृत घोषित कर दिया है। वहीं मिथिलेश यादव प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया है। 


अन्य पोस्ट