गरियाबंद

छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय को राजिम विधायक ने दी बधाई
11-Dec-2023 2:45 PM
छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय को राजिम विधायक ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 11 दिसंबर।
विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर राजिम और नवापारा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। राजिम विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू के लिए सौभाग्य का विषय माना गया है। बताया गया कि 17 नवंबर 2021 को रोहित साहू अपने 9 हजार 2 सौ 11 समर्थको के साथ विष्णुदेव साय के हाथो भाजपा प्रवेश किया था। श्री साय उस समय प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष थे लिहाजा श्री साहू को भाजपा प्रवेश कराया।

रविवार को विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा सुनते ही नवनिर्वाचित विधायक रोहित साहू सहित उनके समर्थको और भाजपा कार्यकर्ताओं को 17 नवंबर 2021 का दिन याद आ गया। कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेश को विष्णुदेव साय जैसे सहज और सरल सीएम मिला है। 

सीएम का पदभार ग्रहण जब वे करेंगे तो श्री साय को भगवान श्री राजीव लोचन, श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के दर्शन पूजा करने के लिए राजिम आने का आमंत्रण देकर आग्रह करूंगा। विधायक श्री साहू ने कहा कि अब पूरे छत्तीसगढ़ सहित समूचा राजिम विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।

साय के राजनीतिक अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा - अग्रवाल
 विष्णुदेव साय को सीएम बनने पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि श्री साय के राजनीतिक अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। विष्णुदेव साय काफी तजुर्बेदार नेता है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गति डबल गति से होगी। 

श्री अग्रवाल ने कहा कि साय को मुख्यमंत्री बनाकर केंद्रीय नेतृत्व ने आदिवासी का सम्मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी क्षेत्र से जिस तरह भाजपा को आशीर्वाद दिया है उसी के अनुरूप भाजपा की शीर्ष नेतृत्व ने आदिवासी चेहरे पर मुख्यमंत्री बनाकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा दिया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि साय जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास और सुशासन के पथ पर पुन: आगे बढकऱ नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। वे वरिष्ठ नेता और सांसद के रूप में जो जिम्मेदारी को संभाला है, अब वे मुख्यमंत्री के रूप में अपना दायित्व संभालेंगे।

विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ दोगुनी रफ्तार से सरकार चलेगी - गोयल
छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को नए मुख्यमंत्री बनाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नवापारा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री चुनकर देश की अनुसूचित जनजाति को सम्मान दिया है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार किसी किसान परिवार से आने वाले आदिवासी समुदाय के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री का दर्जा मिला है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में दोगुनी रफ्तार से डबल इंजन की सरकार चलेगी। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में विकास करेगी। 

श्री गोयल ने कहा कि श्री साय के रूप में छत्तीसगढ़ को सरल, सौम्य और एक जवाबदार चेहरा मिला है। राज्य को उनके लम्बे राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलेगा। श्री गोयल ने श्री विष्णु देव साय को विधायक दल का नेता बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा विधायक दल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 


अन्य पोस्ट