गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 4 दिसंबर। मानस ग्राम पिपरौद में मानस शक्ति केंद्र एवं गुरु नामक धार्मिक संस्था के तत्वावधान में पुंसवन संस्कार एवं मातृ वंदन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन 2 दिसंबर शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेद माता गायत्री के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सर्वप्रथम गायत्री संस्थान से आए हुए आचार्य द्वारा गर्भवती माताओ का वैदिक विधि से पुंसवन संस्कार किया गया तत्पश्चात मातृ वंदन सम्मान कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि- श्रीमती सुनीता साहू (सरपंच) ग्राम पंचायत पिपरौद, अध्यक्षता -सीमा साहू, विशिष्ट अतिथि - दिशा साहू श्याम कुमारी यादव एवं शिला साहू रही। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विधवा माताओ का सम्मान श्रीफल एवं कंबल प्रदान कर आए हुए गणमान्य अतिथियों के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम को जन समुदाय द्वारा काफी सराहा व ऐतिहासिक बताया गया। मकसूदन राम साहू( बरीवाला) एवं मोहन मानिकपन ने अपना कविता सुनाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रेरणा स्रोत नारायण साहू (से.नि. प्राचार्य व अध्यक्ष) मां कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर , रेखराम साहू ( संरक्षक )/श्यामलाल साहू (अध्यक्ष मानस शक्ति केंद्रपिपरौद ), श्यामलाल तारक( उपाध्यक्ष )हेमू राम साहू( शिक्षक,), धनीराम साहू(शिक्षक),तिज ऊ राम तारक (शिक्षक), कृष्णा हिरवानी ,भीमसिंहचंदन, विजय पटेश्वर, संतराम साहू, छबिराम, राजेंद्र , उमराव साहू ,घसिया साहू, लखनलाल साहू ,किशन साहू ,केजू राम कमल वंशी, सालिकसाहू, चंदूराम साहू, भूखन साहू ,राम बगस साहू, हीरऊराम साहू ,खेमलेश्वर कंवर, कमल नारायण साहू, डिकेंद्रकुमार साहू,अरूणकुमार साहू इत्यादि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन खुमान दास मानिकपुरी ने किया।