गरियाबंद

महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
20-Nov-2023 3:47 PM
महिला डॉक्टर ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 20 नवंबर। छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ महिला डॉक्टर ने शनिवार को किराए के मकान में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। कारण अज्ञात मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी पुलिस।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छुरा अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ डॉ. सीमा अलोने (38) ने शनिवार को दोपहर में फांसी लगा ली।

 डॉक्टर ने अपने सरकारी आवास से कुछ दुरी पर किराए का मकान लिया हुआ था, जिसमें उनके माता-पिता रहते थे। महिला डॉक्टर सरकारी आवास में अपने पति डॉ. भारत भूषण आर्या के साथ रहती थीं। डॉ. भरत भूषण आर्या भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसेला में सरकारी डॉक्टर थे, लेकिन कुछ माह पूर्व ही उन्होंने सरकारी डॉक्टर के पद से रिजाईन देकर नगर में ही खुद का अस्पताल खोल लिया था।

शनिवार दोपहर जब महिला ने फांसी लगाई तब उनके पति अपने निजी क्लीनिक में थे, वहीं मृतका कि मां टहलने और पिता शनिवार साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने गए थे। महिला अपने ही दुपट्टा को फंदा बना कर फांसी पर लटक गई।

जब टहलने के बाद उनकी माँ वापस घर पहुंची तो मां ने सबसे पहले बेटी को फंदे पर लटकते देख शोर मचाने लगी। घटना कि सूचना तुरंत उन्होंने अपने दामाद को दी, मृतका का पति घर पहुंच तुरंत बॉडी को उतारकर उपचार का प्रयास किया और फिर इसके बाद सरकारी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक सांसे उखड़ गई थी। घटना की जानकारी से शहर में शोक की लहर दौड़ गई वहीं लोग तरह-तरह का कयास लगाने लगे।

 छुरा थाना प्रभारी प्रवीन भारती ने बताया कि पंचनामा कर शव को पीएम करवाने गरियाबंद भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

 


अन्य पोस्ट