गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 8 नवंबर। जिला मुख्यालय गरियाबंद में भाजपा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हुआ। राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।
इस अवसर पर रोहित साहू ने कहा कि कार्यकर्ता अब चुनाव के लिए कमर कस ले। मतदान में अब महज कुछ ही दिन बाकी है। हमें घर-घर एक मतदाता तक केंद्र सरकार की योजनाओं और मोदी की गारंटी वाले भाजपा की संकल्प पत्र और चुनावी वादों को पहुंचना है। आज भाजपा ने अपने उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी वादों में छत्तीसगढ़ के किसानों, महिलाओं, युवाओं हर वर्ग के विकास को सुनिश्चित किया है। हम पूरे उत्साह और गर्व के साथ 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी, मातृशक्ति को 12 हजार रुपए वार्षिक, बेटियों को निशुल्क शिक्षा, दो साल का बकाया बोनस, सही अनेक जनकल्याणकारी वादे को लेकर जनता के बीच जा सकते है। भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि भाजपा ने मोदी की गारंटी दी है। मोदी जी ने जो कहा वो किया है इसे पूरा देश जानता है। आज कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खतम करना और देश के करोड़ो लोगो के आस्था भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण हर वादे को पूरा किया है। देश की जनता मोदी पर विश्वास करती है और मोदी जी ने गारंटी दी है कि सरकार आई तो हर वादे को पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी तो गरियाबंद और प्रदेश का तेजी से विकास होगा। गरियाबंद में नगर पालिका में तो भाजपा की सरकार है, लेकिन राजिम और समूचे प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी तो ट्रिपल इंजन की सरकार में गरियाबंद शहर तेजी से आगे बढ़ेगा। नगर पालिका, राजिम विधायक और भाजपा सरकार में गरियाबंद बड़े शहरों के जैसे विकसित और सुविधा युक्त नगर बनेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ से चुनावी काम में जुट जाने कहा।