गरियाबंद

साहू समाज सामाजिक सद्भावना यात्रा व आमसभा
21-Aug-2023 2:52 PM
साहू समाज सामाजिक सद्भावना यात्रा व आमसभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 21 अगस्त। पिछले दिनों छ.ग.प्रदेश साहू संघ द्वारा प्रदेशव्यापी सामाजिक सद्भावना यात्रा के तहत सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के ग्राम सुमेरपुर में प्रदेश अध्यक्षटहल सिंह साहू, छ ग तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू की अगुवाई में संपन्न हुई।

यात्रा ग्राम बरहोल के बर चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुई जो ग्राम तेलाईमुड़ा होते हुए ग्राम सुमेरपुर के दुर्गा पंडाल तक लगभग 5 कि.मी.की दूरी तय करते हुए समाप्त हुई।यात्रा में समाज के हजारों महिला,पुरुष,बच्चे शामिल हुए यात्रा के दौरान जगह जगह समाज जन द्वारा यात्रा का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। यात्रा समाप्ति के पश्चात आम सभा का आयोजन दुर्गा पंडाल सुमेरपुर में किया गया सभा में स्वागत उद्बोधन सूरजपुर जिला अध्यक्ष जोखन लाल साहू द्वारा किया।

सभा को युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पवन साहू ने संबोधित करते हुए युवाओं को ज्यादा से ज्यादा सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने एंव युवाओं को भागीदारी हेतु आह्वान किया गया।प्रदेश राजनीतिक प्रकोष्ठ के संयोजक शैलेंद्र साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में साहू समाज की छत्तीसगढ़ में जनसंख्या लगभग 25 फीसदी है जिसके अनुसार हमें राजनीतिक क्षेत्र में भी जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी होनी चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप साहू ने कहा कि साहू समाज को संगठित होकर समाज विकास हेतु कार्य करना होगा वर्तमान में सरगुजा संभाग में हमारा समाज काफी संगठित एवं सक्रिय है आने वाले समय में प्रदेश संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अवसर सरगुजा संभाग को दिया जाएगा।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने हेतु आह्वान किया। संबोधन की अगली कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने समाज में शिक्षा के साथ समाज जनों को शिष्टाचार ,बौद्धिक शिक्षा, मानसिक रूप से सशक्त रहने की आवश्यकता पर जोर दिया अंत में सभा को प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू ने संबोधित करते हुए सूरजपुर में के समाज जनों की एकजुटता पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आज की यह यात्रा सरगुजा संभाग में संपन्न होने जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक जागरूकता एकता समरसत्ता बेटियों एवं युवाओं का सम्मान समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य की गई है।

सभा में उपस्थित समाज जनों की हजारों की संख्या को देखते हुए काफी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सरगुजा में अब समाज संगठित हुआ है यहां के दो विधानसभा प्रेम नगर और बैकुंठपुर में प्रदेश की दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को समाज को प्रतिनिधित्व करने हेतु प्रमुखता से अपनी बात रखने की बात की गई यह दोनों विधानसभा साहू बाहुल्य एवं निर्णायक की भूमिका में है प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान बनारसी गुप्ता को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गैवी नाथ साहू को सरगुजा संभागीय अध्यक्ष संतोष साहू को प्रदेश सचिव पर मनोनीत किया।

इस दौरान सभा में राजिम भक्तिन समिति के अध्यक्ष लाला साहू,संभाग के समस्त जिला अध्यक्षों बनारसी गुप्ता, के के गुप्ता,नंदलाल गुप्ता,जगदीश साहू, संतोष साहू, बिरजाराम साहू,मार्तंड साहू,मनोज साहू,जयराम साहू,राम लल्लू साहू,महेंद्र साहू,आलोक साहू,कमल कांत,लालजी साहू, प्रमिला साहू, किरण साहू, देवमुनिया साहू एवं सभा का संचालन अशोक साहू एवं सुनील साहू द्वारा किया गया।


अन्य पोस्ट