गरियाबंद

छत्तीसगढ़ में जनता भाजपा-कांग्रेस से छुटकारा चाहती-सिंह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 जून। आम आदमी पार्टी ने नवापारा शहर के वार्ड क्र. 1 में लोगों के बीच जन संवाद कार्यक्रम किया है। यह कार्यक्रम का आयोजन अभनपुर क्षेत्र के आप नेता मोहन चक्रधारी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री मुंडिया ने पंजाब सरकार और दिल्ली सरकार के उपलब्धियों की लोगों के बीच रखा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सडक़ और वाईफाई समेत तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा पूरे देश में हो रही है। दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार बनने बाद अब आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का भी मिल चुका है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा-कांग्रेस के कार्यों से त्रस्त है। जनता में भाजपा-कांग्रेस के खिलाफ भारी रोष है। जनता इन सबसे छुटकारा चाहती है। इसलिए आम आदमी पार्टी को विकल्प के रूप में देख रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की दिशा में मजबूती से काम करेगी। यहां आप की सरकार बनते ही शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, ट्रांसपोर्ट, गुड गवर्नेंस, जनजातियों का हक, किसानों की समस्या को लेकर पूरे ईमानदारी के साथ काम करेंगी।
बिलासपुर के महारैली में शामिल
होने किया आह्वान
पंजाब विधायक हरदीप सिंह मुंडिया कहा कि 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में आम आदमी पार्टी जनसम्पर्क के साथ महारैली का आयोजन कर रही है। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल होंगे। इस महारैली में अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
दिल्ली-पंजाब हमारी है अब छत्तीसगढ़ की बारी है - मोहन
आप नेता मोहन चक्रधारी ने कहा कि दिल्ली और पंजाब मॉडल की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी का फोकस जनता की मूलभूत सुविधाओं पर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस झूठे वादे और लोकलुभावन घोषणा, छल-कपट करके वोट लेने की राजनीति में लिप्त है। पिछले 23 वर्ष से भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता को लूटने का कार्य कर रहे हैं और अब छत्तीसगढ़ की आम जनता भी बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि अभी तक छत्तीसगढ़ की जनता के पास कोई विकल्प नहीं था किंतु अब तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ में आम आदमी की सरकार बनाने की दिशा में मजबूती से काम करेगी। 2023 के चुनाव में जनता का आशीर्वाद मिलेगा और छत्तीसगढ़ में आप की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ शीत चंद्राकर, प्रदेश युथ विंग रवीन्द्र ठाकुर, लोकसभा सचिव पलविंदर, प्रकाश ठाकुर, अजय वर्मा, रूखमणी साहू, मस्तराम साहू, भोलू कहार, संजय विश्वकर्मा, टीकमचंद साहू, राज यादव, पारस निषाद, नारायण यादव सहित आप कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद थे।