गरियाबंद

चेन्नई में स्पेस साइंटिस्ट के ग्रैंड फिनाले में हुर्इं सम्मानित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 7 मई। नवोदय विद्यालय की छात्रा ने स्पेस किड्स इंडिया में अपना नाम दर्ज कराया। स्पेस किड्स इंडिया चैलेंज प्रतियोगिता चेन्नई 2022-23 में स्पेस साइंटिस्ट के ग्रैंड फिनाले में साक्षी जायसवाल सम्मानित हुईं। वह स्पेस यंग साइंटिस्ट बनीं।
छात्रा साक्षी जायसवाल कक्षा 8वीं जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका गरियाबंद की छात्रा हैं। साक्षी जायसवाल के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं। माता गरियाबंद के एकलव्य आवसीय विद्यालय मैनपुर में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका हैं। पिता डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बेमेतरा में प्राचार्य हैं। भैय्या भी यंगेस्ट वैज्ञानिक बनकर गरियाबंद कलेक्टर व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अवॉर्ड ले चुके हैं।
साक्षी जायसवाल ने स्पेस किड्स इंडिया संस्था के ग्रैंड फिनाले के नौवें संस्करण में स्पेस किड्स इंडिया यंग साइंटिस्ट इंडिया चैलेंज 2022- 23 प्रतियोगिता में शामिल हुईं।
यह प्रतियोगिता चेन्नई में 3 व 4 मई को आयोजित की गई। छात्रा साक्षी ने स्पेस किड्स इंडिया के स्पेस साइंस वर्ग में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छात्रा साक्षी के द्वारा ग्रैंड फिनाले में मॉडल प्रस्तुत की। साक्षी ने बताया कि यहाँ तक पहुंचाने में नवोदय विद्यालय की साइंस शिक्षिका ममता मार्गदर्शिका रहीं।
साक्षी जायसवाल स्पेस साइंस को लेकर एक मॉडल तैयार की थी, जिसका छत्तीसगढ़ से सरकारी स्कूल के ओर से चयन हुआ था। साक्षी जायसवाल छत्तीसगढ़ की एक अकेली छात्रा हैं, जिसका स्पेस किड्स इंडिया में चयन हुआ है।
यंग साइंटिस्ट इंडिया के आयोजन में पूरे भारत देश के प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के जिसमें आठ केंद्र शासित प्रदेश व 28 राज्य के अलग-अलग जगहों से कुल 3000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिसमें से ग्रैंड फिनाले के लिए 66 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया था। यंग साइंटिस्ट इंडिया तीनों चरणों के लिए साक्षी ने पूरे भारत भर में अपना प्रतिभा दिखाते हुए चयन होकर अंतिम फाइनल में स्थान बना कर ग्रांड फिनाले में शामिल हुईं।
साक्षी जायसवाल स्पेस किड्स इंडिया के प्रमुख व सीईओ श्रीमती केसन के कर कमलों से पुरस्कृत हुईं। स्पेस किड्स इंडिया प्रमुख श्रीमती केसन ज़ीरो ग्रैविटी में उड़ान भरने का अनुभव हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला हैं, साथ ही उन्हें अमेरिका में एक सेलिब्रिटी अंतरिक्ष मिशन के जरिए शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव भी हैं। श्रीमती केसन ने भी बधाई दी।
साक्षी जायसवाल को इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र राम सहित शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी बधाई व शुभकामनाएं दी।