गरियाबंद
टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन
23-Mar-2023 7:11 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 23 मार्च। अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू के विशेष सहयोग से स्थानीय संतोषी मंदिर गोड़ पारा वार्ड नं 10 में 13 लाख की लागत से टीन शेड निर्माण कार्य भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, एल्डरमेन रामा यादव, पार्षदगण लोकिन-अर्जुन साहू, हेमंत साहनी, मंगराज सोनकर, अजय साहू, अनूप खरे, मेघनाथ साहू, फागु देवांगन, रमेश तिवारी, ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष निर्माण यादव, चम्पू नवरंगे, घनश्याम साहू, बीरबल राजपुत, राजू सोनी, महेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे। इस सौगात हेतु वार्ड वासी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने विधायक धनेंद्र साहू एवं नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे