गरियाबंद

त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की जीत: मोदी मॉडल पर जनता का विश्वास - नेहरू
03-Mar-2023 3:56 PM
त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की जीत: मोदी मॉडल पर जनता का विश्वास - नेहरू

नवापारा-राजिम, 3 मार्च। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने त्रिपुरा और नगालैंड में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और मेघालय में भी अच्छे नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉडल और जनता का विश्वास बताते हुए कहा है कि कांग्रेस तीनों राज्यों में बुरी तरह निपट गई है। इससे यह साबित हो गया है कि देश कांग्रेस मुक्त भारत की तरफ बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस अपने सफाए के लिए तैयार रहे। देश की जनता कांग्रेस के कर्मों और नीतियों की वजह से इस पार्टी से नफरत करने लगी है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के चुनाव में हमारी जीत ने फिर जाहिर कर दिया कि देश की जनता की पसंद केवल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। 

त्रिपुरा नागालैंड में भाजपा को समर्थन देकर जनता ने साफ संदेश दिया है कि उसे भ्रष्टाचार मुक्त विकास की राजनीति करने वाली भाजपा ही पसंद है। कांग्रेस को एक बार फिर नकार दिया गया है। तीनों राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी आने वाले हैं। जनता ने तय कर लिया है कि वह भ्रष्टाचार मुक्त और विकास की राजनीति करने वाली सरकार चाहती है।

 


अन्य पोस्ट