गरियाबंद
भाजपाइयों ने सुनी पीएम की मन की बात
28-Feb-2023 3:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 28फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 98 एपिसोड का नवापारा भाजपा मंडल ने बहुत उत्साह के साथ श्रवण किया। भाजपा मंडल नवापारा के बूथ क्रमांक 237 सोमवारी बाजार स्थित हुंदल निवास में मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का श्रवण किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा जिला मंत्री परदेसीराम साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, किसान मोर्चा के कुलदीप साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री रेशम सिंह हुंदल, इमरान सोलंकी, धीरज साहू, पार्षद चुम्मन कंडरा, अकरम रिजवी, अन्नपूर्णा देवांगन, कैलाश तिवारी, कुलदीप सरदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे