गरियाबंद

नवापारा राजिम, 17 फरवरी। राजिम माघी पुन्नी मेला मेला में आयोजित राजिम माता भोग-भंडारा की आज की शुरुआत जिला भाजपा गरियाबंद के पूर्व अध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, चंद्रशेखर साहू, जनपद अध्यक्ष पुष्पा-जगन्नाथ साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष राघोबा महाडिक़, मिता महाडिक़, विप्र समाज के प्रमुख अजय तिवारी, पूर्व पार्षद रमेश तिवारी द्वारा भगवान राजिमलोचन एवं राजिम माता की पूजा-आरती कर भोग प्रसाद लगाकर किया गया।
विदित हो कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महामंत्री दयाराम साहू जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू चंद्रशेखर साहू के मार्गदर्शन में राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा का आयोजन किया जा रहा है आज का भोग-भंडारा सांसद चुन्नीलाल साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू साहू, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष राघोबा महाडिक एवं अजय तिवारी नवापारा की ओर से भोग भंडारा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से समिति के अध्यक्ष लाला साहू समिति के महामंत्री रामकुमार साहू उपाध्यक्ष नूतन साहू,कोषाध्यक्ष भोले साहू, महासचिव श्याम साहू, लोकनाथ साहू, डॉ. लीलाराम साहू, संयुक्त सचिव राजू साहू, सोहन साहू, तरुण साहू, डॉ. ओंकार साहू,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगन्नाथ साहू,नगर अध्यक्ष भवानी शंकर साहू, सचिव राजू साहू तरुण साहू विष्णु साहू युवा प्रकोष्ठ के वेद राम साहू, राजू साहू,वेद राम निषाद, शीतल साहू, प्रेम शंकर साहू, रोशन साहू, किशन साहू, शुभम साहू, अमित साहू, इंजीनियर होरीलाल साहू, आशीष साहू, जितेंद्र साहू, नवीन साहू, लक्ष्मण साहू, प्रकाश साहू, सरपंच डॉ.ओम प्रकाश साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रोहित साहू, नवापारा नगर साहू संघ के अध्यक्ष रमेश साहू, घनश्याम साहू, जालम राम साहू, महिला प्रकोष्ठ रामबाई साहू, प्रेमबाई साहू, गोदावरी बाई साहू, सहित समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे