गरियाबंद

राजिम, 9 फरवरी। राजिम माघी पुन्नी मेला में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा एक से बढक़र एक शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को आनंदित कर रहे हैं। मुख्यमंच पर 10 फरवरी को शाम 5 से 7 बजे तक लहरगंगा के पुरानिक साहू प्रस्तुति देंगे। 7 से 7.30 तक संध्या पूजा आरती होगी। 7.35 से 10 बजे तक लोक सरगम के हिम्मत सिन्हा अपने कलाकारों के साथ प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक मंच क्र-2 में 11 से 12 बजे रामायण कर्णेश्वर मानस परिवार के खेमचंद यादव लोहर्सी अपनी प्रस्तुति देंगे। 12 से 1 बजे सतनाम मंगल भजन पार्टी तामप्रकाश बांधे पोखरा, 1 से 2 बजे फाग मंडली खिलावन सिन्हा नवागांव रायपुर की प्रस्तुति होगी। 2 से 3 बजे तक लोकनाचा से अभिषेक कुमार लिमतरा दुर्ग, 3 से 4 बजे तक पंडवानी रूहि साहू भिलाई सेक्टर 7 की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति 4 से 5 बजे तक जगराता जसगीत झांकी देवलाल साहू बेलटुकरी की होगी।