गरियाबंद

राज्य स्तरीय बीजोत्सव: पारम्परिक देशी जैविक कृषि फसलों की प्रदर्शनी
20-Dec-2022 3:18 PM
राज्य स्तरीय बीजोत्सव: पारम्परिक देशी जैविक कृषि फसलों की प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद,20 दिसंबर।
श्री धान्या जैविक उत्पादक किसान संघ गरियाबंद व महिला स्व सहायता महासंघ गरियाबंद द्वारा सवीसएड पुणे इंडिया के सहयोग से संस्था प्रमुख रामगुलाल सिन्हा के मार्गदर्शन से राज्य स्तरीय बीज महोत्सव कार्यक्रम स्थान सामुदायिक भवन जनपद पंचायत गरियाबंद में आयोजित किया गया। 
बीज  महोत्सव में विलुप्त हो रहे हमारे देशी पारम्परिक बीजों को संरक्षित करने, उपयोगिता बढ़ाने व आत्मनिर्भर स्वावलंबी खेती के लिए लोगों को सभा के माध्यम से चर्चा पश्चात बीज संरक्षक किसान पारम्परिक देशी बीजों का स्टाल लगाए थे एवं उत्कृष्ट 30 महिला एवं पुरुष किसानों को श्री फल, साल, मोमेंटो से सम्मानित किया गया। 
गत दिनों स्थानीय जनपद सभाकक्ष में राज्य स्तरीय बीजोत्सव का किया गया आयोजन। गरियाबंद-प्रेरक स्वं सेवी संस्थाद्वारा आयोजित किया गया जिसमें दुर्ग,रायपुर, धमतरी,बालोद, राजनांदगांव,व गरियाबंद के बीज संरक्षक किसान पारम्परिक देशी बीजों का स्टाल लगाए थे। 
बीज  महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के देशी पारम्परिक बीजों (धान,लघु धान्य) के साथ साथ गैर कृषि खाद्य सामाग्री (कंद, मूल) की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि स्मृति नीरज ठाकुर अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद  विशिष्ट अतिथि रोहित साहु सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद चन्द्रशेखर साहू सदस्य जिला पंचायत,  लोकेश्वरी नेताम सभापति कृषि जिला पंचायत, फिरतूराम कंवर , कृषि स्थाई  सदस्य जनपद पंचायत गरियाबंद , प्रवीण यादव उपाध्यक्ष जनपद पंचायत , एस के भोई  उपसंचालक कृषि शामिल हुए। 
कार्यक्रम में संस्था कार्यकर्ता  श्रीपति दीवान  परियोजना समन्वयक , रोहिदास यादव, भूपेशवरी यादव, रामेश्वर कपिल, जागेश्वर मरकाम, कलस्टर आजीविका फेसीलीटेटर, राहुल खत्री, कोमल साहू, लिलेश मरकाम, दिनेश साहू, महेंद्र परस, पूर्णिमा, तिलोत्मा, श्याम बाई,  हेमलता व गिरेश्वर  का योगदान रहा।

 


अन्य पोस्ट