गरियाबंद

पक्का आवास के सपने को तोडऩे कांग्रेस सरकार जिम्मेदार- देवांगन
15-Dec-2022 7:39 PM
पक्का आवास के सपने को तोडऩे कांग्रेस सरकार जिम्मेदार- देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 15 दिसंबर। भाजपा के आह्वान पर ग्राम तर्री में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर आवास, मोर अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल के कार्यकर्ता ग्रामीणजनों से मुलाकात कर वर्तमान भूपेश सरकार की नाकामी को सामने लाते हुए आवास फॉर्म भरवाएं।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि वर्तमान भूपेश सरकार गरीबों के पक्के आवास के सपने को तोड़ रही है। हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदीजी ने  छत्तीसगढ़वासियों को आवास के लिए पैसा भेज रही है, लेकिन भूपेश सरकार आवास बनाने को लेकर उदासीन है। देवांगन ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार गांव, गरीब व किसानों के आंखों में आंसू ला रही है।

उन्होंने कहा, किसी भी व्यक्ति को जिंदगी जीने के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की आवश्यकता होती है। हम हमारे प्रदेश के भाई-बहनों के पक्के आशियाने के सपने को साकार करेंगे तथा आने वाले समय में सडक़ से लेकर  मुख्यमंत्री निवास तक की लड़ाई लड़ेंगे।

नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि वर्तमान भूपेश सरकार गरीबों के आवास को रोक रही है, तथा दस जनपथ को खुश करने में लगी हुई है, कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।

उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, भाजयुमो नेता किशोर देवांगन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, टीआर वर्मा, महामंत्री नवल किशोर साहू, हितेश मंडई, वरिष्ठ नेत्री तनु मिश्रा,  ईश्वर देवांगन, राजू रजक,अश्वनी निर्मलकर, पूर्व सरपंच कन्हैया जांगड़े एवं  ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट