गरियाबंद
कांग्रेसियों ने इंदिरा को किया याद
01-Nov-2022 2:23 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नवापारा-राजिम, 1 नवंबर। सोमवार 31 अक्टूबर को संगवारी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी द्वारा देश की आर्थिक विकास, सुरक्षा और सशक्त भारत निर्माण के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, पूर्व उपाध्यक्ष जीत सिंग, एल्डरमेन रामा यादव, मेघनाथ साहू, पार्षद अजय साहू, बीरबल राजपूत, रसीद तिगाला, ब्लॉक उपाध्यक्ष निर्माण यादव, राकेश सोनकर, टिकेश्वर गिलहरे, विक्रम कहार, रामरतन निषाद, अर्जुन साहू, घनश्याम साहू, फागु देवांगन, रघु साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे