गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 18 अक्टूबर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन गत दिनों वाघ विला रिसोर्ट उमरी नागपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में देश भर के साहू समाज के लोगों के विकास एवं उत्थान के लिए तथा समाज सुधार की दिशा में विशेष रणनीति तय किया गया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल साहू, डॉ सियाराम साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता, प्रकाश सेठ, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता साहू सहित कार्यसमिति बैठक में शामिल थे। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संरक्षक दीपक ताराचंद साहू, उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू, महामंत्री हलधर साहू, दयाराम साहू, छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के संयोजक आनंद साहू, कार्यकारी अध्यक्ष दूलीकेशन साहू, गैंदलाल साहू, अनुराग साहू, संभाग अध्यक्ष पवन साहू, विनोद साहू, सत्य प्रकाश साहू, तूकेश साहू, खोमन साहू, जीवन साहू, विक्रमादित्य साहू, मुरली साहू, मनीष साहू, चित्रलेखा साहू, यामिनी साहू सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
इस दौरान राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यसमिति बैठक के उपरांत छत्तीसगढ़ी झरिया तेली साहू समाज नागपुर डिप्टी सिंगल महाराष्ट्र के द्वारा अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलगानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू का स्वागत एवं सम्मान किया गया।