गरियाबंद
सिपाही ने खुद को गोली मारी, मौत
10-Oct-2022 1:18 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 10 अक्टूबर। आज सुबह मैनपुर थाने के बैरक में सिपाही ने खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
मैनपुर थाने में पदस्थ आरक्षक दिनेश कोसले ने ख़ुद को सोमवार सुबह पांच से छ: बजे के बीच ड्यूटी रिवाल्वर से गोली मार ली है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मैनपुर पुलिस विभाग ने इस घटना की पुष्टि की है, वहीं खुद को गोली मारने का कारण जाँच होने के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही गई है।
एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि किस कारण से खुद को गोली मारी, पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे