गरियाबंद

ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस, मांगी अमन चैन की दुआ
09-Oct-2022 5:33 PM
ईद मिलादुन्नबी पर निकाला  जुलूस, मांगी अमन चैन की दुआ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 9 अक्टूबर। पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन मैनपुर में मुस्लिम जमात के द्वारा परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर नगर में आकर्षक साज-सज्जा की गई। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे।  मस्जिद, में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर खासी चहलपहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया। 
आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजर आये।

 


अन्य पोस्ट