गरियाबंद
गांधी-शास्त्री की जयंती मनी
04-Oct-2022 8:07 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजिम, 4 अक्टूबर। ग्राम तर्रा (कोपरा) में गांधी और शास्त्री जी की जयंती के अवसर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा के बूथ कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों द्वारा सुबह 7 बजे से माता देवालय मंदिर तथा कर्मा माता मंदिर प्रांगण में सफाई किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा द्वारा समस्त कार्यकर्ता एवं उपस्थित किसान भाइयों को अपने गांव को स्वच्छ बनाने एवं गंदगी फैलाने वालों को रोकने हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर देश की आजादी में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री को याद किया गया। साथ ही साथ दोनों महापुरुषों के जीवन को आदर्श के रूप में अपनाने का संकल्प लिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे