गरियाबंद

रमन-साव से मिले नेहरू साहू
25-Sep-2022 5:20 PM
 रमन-साव से मिले नेहरू साहू

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 25 सितंबर
। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव से भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने भाजपा कार्यालय रायपुर में सौजन्य मुलाकात की। 
नेहरू साहू ने प्रदेश अध्यक्ष से राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए खोरपा मंडल आने का आमंत्रण भी प्रेषित किया। अरुण साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने से राजनीतिक एवं सामाजिक समीकरण पूरे प्रदेश में बदला हुआ दिख रहा है। महामंत्री नेहरू लाल साहू ने साव  के नेतृत्व का प्रशंसा करते हुए कहा आपके तेज तर्रार नेतृत्व से सकारात्मक परिणाम आगामी चुनाव में आना संभव है।
 

लगातार पूरे प्रदेश में कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों से सामाजिक एवं राजनीतिक वर्चस्व प्राप्त लोगों के द्वारा भाजपा प्रवेश करना आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बेदखल कर  पुन: भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर हैं। वहीं साव जी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में साहू समाज को एक नई दिशा एवं नेतृत्व मिलने से सामाजिक लोगों में आत्मसम्मान बढ़ा है। इस बीच प्रमुख रूप से महामंत्री नेहरू लाल साहू, अजीत सिंह, जेठू राम तारक, ऋषभ साहू आदि मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट