गरियाबंद

भूपेश सरकार प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुकी है - चंदूलाल
23-Aug-2022 7:49 PM
भूपेश सरकार प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुकी है - चंदूलाल

राजिम, 23 अगस्त। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल के बारे में मुख्यमंत्री के दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘‘खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे’’ छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की चला चली की बेला है। इसलिए उल-जुलूल बयान बाजी कर रहे हैं। सत्ता इनसे संभल नहीं रही। 

ढाई साल तक अपनी कुर्सी ही बचाने में लगे रहे। प्रदेश में विकास के कार्य ढप्प हो गए हैं। इसे प्रदेश की जनता देख एवं समझ रही है। कांग्रेस सरकार ने जो जन घोषणा पत्र जारी किया था उसको नही निभा सकी। जिसके चलते आज विभिन्न कर्मचारी-अधिकारी संगठनो को सडक़ पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। अनियमित, दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मी को नियमितिकरण का झांसा दिया। 6 प्रतिशत डीए देकर झुनझुना पकड़ाने का प्रयास कर्मचारी संघ को किया जिसे उन्होंने पूर्णत: नकार दिया। किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिक वर्ग सभी इस सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। छत्तीसगढ की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। यह भूपेश सरकार प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुकी है और अब कांग्रेस सरकार की विदाई का समय जनता तय कर चुकी है।
 


अन्य पोस्ट