गरियाबंद

श्रावण महोत्सव में शामिल हुए सांसद व तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष
08-Aug-2022 4:44 PM
श्रावण महोत्सव में शामिल हुए सांसद व तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष

राजिम, 8 अगस्त। महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू व छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू सिरपुर धाम पहुंचकर भगवान श्री गंधेश्वर महादेव का दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की। साथ ही  साहू समाज महासमुंद जिलाध्यक्ष धरमदास साहू व उनके कार्यकारणियों के नेतृत्व में बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रावण महोत्सव में शामिल होकर खुशी से थिरक उठे।

इस अवसर पर तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी श्रद्धालओं की मनोकामना पूर्ण करें, बोल बम सेवा  समिति  द्वारा आयोजित श्रावण महोत्सव  कार्यक्रम के लिए मंै पूरी टीम को तहेदिल से बधाई व शुभकामनाए देता हूं। ऐसे ही मन लगाकर  प्रभु की सेवा में लगे रहे और  सभी अपने कार्यों को निरंतर  करते रहें, भगवान भोलेनाथ  आप सभी की मनोकामना  पूर्ण करेंगें। आप सभी को पुन: श्रावण मास की बधाई।

इस अवसर पर साहू समाज़ महासमुंद के जिला अध्यक्ष धरम दास साहू , पवन साहू, साहू समाज़ महासमुंद युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षआनंद  साहू , प्रफुल्ल साहू, दिवाकर साहू,दिलीप साहू,रामेश्वर साहू,उमेश साहू, युवराज साहू,हिमांशु साहू,सागर साहू , पवन  साहू, धनेन्द्र साहू,तुषार साहू सहित समाजिकगण उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट